दुनिया में शक्ति के बगैर कुछ नहीं : मोहन भागवत

Font Size

नागपुर : सेना द्वारा एलओसी के पास सर्जिकल स्ट्राइक  करने की प्रशंसा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यह इस बात का गवाह है कि दुनिया में शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इन हमलों के तरीके से भारत द्वारा शक्ति दिखाने से साबित होता है कि दुनिया उन लोगों के साथ खड़ी होती है जिनके पास ताकत है।आरएसएस प्रमुख दावा किया कि शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता चाहे यह अच्छा हो या बुरा। उनके अनुसार भारत ने  अभी तक अपनी ताकत नहीं दिखाई थी इसलिए जब भी तनाव होता है तो अमेरिका हमसे शांत रहने को कहता है।

भागवत ने माना कि जब से हमने ताकत दिखानी शुरू की है जो लोग हमें शांत रहने को कहते थे वे हमारे साथ खड़े होने लगे हैं। ऐसा इसलिए है कि हमने अपनी ताकत दिखाई है। आरएसएस सरसंघचालक ने यहां एक स्थानीय मंदिर में नवरात्रि पूजन के लिए आए थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page