हरियाणा के 8 सिविल सर्जन/ प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर्स का तबादला

Font Size

चंडीगढ़, 19 मार्च- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 8 सिविल सर्जन/ प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर्स स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन को करनाल से पंचकूला, डॉ अश्वनी कुमार, सिविल सर्जन को पंचकूला से करनाल, डॉ. अनिल कुमार बिरला को स्टेट बैक्टीरियोलॉजिस्ट, करनाल से सिविल सर्जन, रोहतक, डॉ. रमेश धनखड़, सिविल सर्जन को झज्जर से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणाा, पंचकूला, डॉ. दीपा जाखर, सिविल सर्जन को रोहतक से प्रिंसीपल, एसएचएफडब्ल्यूटीसी, रोहतक, डॉ. डी.एन. बागरी, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर को नागरिक अस्पताल, भिवानी से स्टेट बैक्टीरियोलॉजिस्ट, करनाल, डॉ. सुखबीर सिंह, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर को नागरिक अस्पताल, फरीदाबाद से सिविल सर्जन, पानीपत तथा डॉ. एस.एल. वर्मा, सिविल सर्जन को पानीपत से झज्जर लगाया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page