फिल्म ‘पद्मावती’ का नाम बदल सकते हैं संजय लीला भंसाली !

Font Size

मुंबई :  मिडिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ का नाम बदल सकते हैं . कहा जा रहा है कि  इस फिल्म का नाम बदलने के बाद ही इसे रिलीज किया जाएगा.  दूसरी तरफ फिल्म में डाले गए घूमर गाने में भी बदलाव करने कि तैयारी है . खबर में कहा गया है कि सेंसर बोर्ड द्वारा गठित किए गए एक विशेष पैनल के सुझावों पर संजय लीला भंसाली ऐसा करने को तैयार हो गए हैं .

फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद को खत्म करने के लिए सेंसर बोर्ड ने यह बीच का रास्ता निकाले की कोशिश की है.  दावा किया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी है और अपने सुझाव भी दिए हैं.  संजय लीला भंसाली इसे मानने कि हामी भर दी है . फिल्म की कहानी को काल्पनिक बताने को कहा गया है.  इस सम्बन्ध में फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली या निर्माता कंपनी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

हालाँकि इस फिल्म को लेकर करनी सेना का क्या रुख रहेगा इसको लेकर आशंका बरकरार है. 

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page