पाकिस्तान में सिखों का धर्म परिवर्तन कराने का मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाएंगे : सुषमा

Font Size

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कहा है कि सिख समुदाय के कुछ सदस्यों के पाकिस्तान में इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करने वाली रिपोर्ट पर पाकिस्तान से बात की जायेगी । केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज ट्वीट कर कहा कि हम पाकिस्तान सरकार के साथ इस मुद्दे पर बात करेंगे।

पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक, खैबर पख्तूनवा प्रांत के हंगू जिले के सिख समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त शाहिद महमूद से कहा कि सहायक आयुक्त तहसील ताल याकूब खान कथित तौर पर सिखों को इस्लाम अपनाने को मजबूर कर रहे हैं।

मीडिया की खबर के अनुसार शिकायतकर्ता फरीद चंद सिंह के हवाले से कहा गया है कि समुदाय के लोग इस इलाके में 1901 से मुस्लिमों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हंगू जिले के निवासियों ने सिख लोगों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page