जब भाजपा है तो राहुल जैसे डमी हिन्दू की क्या ज़रूरत : अरुण जेटली

Font Size

सूरत। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मंदिरों के दौरे पर कटाक्ष किया है। भाजपा के हिंदुत्व के प्रति झुकाव का संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि जब ओरिजनल हिन्दू मौजूद है तो लोग डमी को  क्यों तरजीह देंगे?  जेटली ने यहाँ आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा को हमेशा हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में देखा जाता है। इसलिए अगर मूल उपलब्ध है तो फिर कोई डमी को क्यों पसंद करेगा।

उल्लेखनीय है की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब तक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई मंदिरों का दौरा किया है। गुजरात में आगामी  9 दिसंबर और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होना तय है। भाजपा ने राहुल पर चुनावी फायदे के लिए मंदिरों का दौरा करने का आरोप लगाया। जेटली ने यह भी कहा कि कांग्रेस धीरे धीरे विलुप्त हो रही है. उनके अनुसार यह 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद कई चुनाव में परास्त हो चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखी है, जबकि कांग्रेस धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि परिणाम अभी तक सामने नहीं आए हैं और उन्होंने अपनी हार के लिए बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान देश में विदेशी निवेश काफी कम हो गया था। आज, हम आसानी से व्यापार करने वाले देशों में दुनिया में 42 वें पायदान ऊपर चढ़े हैं। उनके अनुसार 1990 में आर्थिक सुधारों को मजबूरी में अपनाया गया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सरकार प्रतिबद्धता के साथ मजबूती से आर्थिक सुधारों पर काम कर रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page