राष्ट्रपति कल बिहार जायेंगे

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल (9 नवंबर 2017) बिहार का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली बिहार यात्रा है।

राष्ट्रपति अपनी यात्रा की शुरूआत भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि देकर करेंगे। वे पटना में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गोलंबर स्थित उनकी प्रतिमा पर जाएंगे। उसी दिन वे पटना में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर पर बिहार कृषि रोडमेप 2017-2022 की शुरूआत करेंगे। दिल्ली लौटने से पहले वे पटना के जयप्रकाश गोलंबर स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page