बाल भवन में चार दिवसीय प्रतियोगिताएं दस अक्टूबर से

Font Size

झज्जर, 06 अक्टूबर: सोनू धनखड़ : हरियाणा स्टेट बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय स्थित बाल भवन झज्जर में 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक विभिन्न  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के अभिभावकों व स्कूल प्रतिनिधियों , द्वारा 9 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। 

बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए क्विज,स्केचिंग, पोस्टर मेंकिंग, फैंसी ड्रैस, मोनो एक्टिंग, रंगोली, क्ले मोडलिंग, डिक्लेमेशन कोनटैक्शट,एकल सोंंग, देशभक्ति पर समूह गान, समूह डांस आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page