आठ सहायक श्रम आयुक्तों व एक कल्याण अधिकारी का तबादला

Font Size
चंडीगढ़, 14 जून : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से श्रम विभाग के आठ सहायक श्रम आयुक्तों व एक कल्याण अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।  नूंह के सहायक श्रम आयुक्त हवा सिंह को रेवाड़ी में, जबकि रेवाड़ी के सहायक श्रम आयुक्त ईश्वर सिंह को झज्जर में नियुक्त किया गया है।
 
फरीदाबाद-IV के सहायक श्रम आयुक्त (सीडीसी) सुरेन्द्र को कुरूक्षेत्र में तथा पलवल के सहायक श्रम आयुक्त भगत प्रताप को रोहतक में लगाया गया है। 
 
 
इसी प्रकार, सिरसा के सहायक श्रम आयुक्त मनीष कुमार को हिसार में तथा गुरुग्राम- के सहायक श्रम आयुक्त (सीडीसी) चन्द्र पाल को नूंह में नियुक्त किया गया है। 
 
फरीदाबाद-III के सहायक श्रम आयुक्त वरूण बेनीवाल को गुरुग्राम- का सहायक श्रम आयुक्त तथा गुरुग्राम-के सहायक श्रम आयुक्त अनुज सहारण को कैथल का सहायक श्रम आयुक्त नियुक्त किया है।  पानीपत की कल्याण अधिकारी सुमन सपरा को मुख्यालय चंडीगढ़ में नियुक्त किया गया है। 

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page