कृषि मंत्री ओपी धनखड़ करेंगे झज्जर का दौरा 19 को

Font Size

झज्जर , सोनू धनखड़ :  कृषि मंत्री ओपी धनखड़ करेंगे झज्जर का दौरा  प्रदेश के कृषि एंव किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज,खनन,पशु एंव मत्स्य पालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ शुक्रवार 19 मई को झज्जर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री सुबह सवा आठ बजे भिंडावास झील एंव वन्यजीव अभ्यारण्य पंहुचेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ झील का दौरा करेंगे।  

  कृषि मंत्री सुबह दस बजे नगला कुतानी में दादरी तोए से नगला-कुतानी तक प्रस्तावित सड़क मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद कृषि मंत्री दोपहर 12 बजे सुरखपुर में झज्जर मंडल तथा दोपहर बाद दो बजे गांव सफीपुर में बेरी मंडल की बैठक में शिरकत करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page