विशेष सफाई अभियान के तहत नागरिकों को दिए जा रहे स्वीप वेस्ट बैग

Font Size

  • हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा द्वारा गुरुग्राम दौरे के दौरान लांच किया गया था स्वीप वेस्ट बैग अभियान
  • अभियान के तहत 5 लाख से अधिक बैग नागरिकों को किए जाएंगे वितरित, नागरिकों को कचरा अलग-अलग करने के लिए किया जा रहा जागरूक

गुरुग्राम, 25 जून। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा द्वारा गुरुग्राम दौरे के दौरान स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन से स्वीप वेस्ट बैग अभियान लांच किया गया था। अभियान के तहत गुरुग्राम के नागरिकों को 5 लाख से अधिक बैग दिए जाएंगे तथा उन्हें कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत एनजीओ की महिलाओं द्वारा बैग तैयार किए गए हैं, जिनका वितरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य लगातार जारी है। स्वच्छता के इस महा अभियान में नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी एवं सहयोग बहुत ही आवश्यक है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा इसके तहत एक अनूठी पहल की शुरूआत करते हुए स्वीप वेस्ट बैग अभियान शुरू किया है, ताकि नागरिकों को कचरा अलग-अलग करने के लिए पे्ररित किया जा सके। अभियान के तहत निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विशेष रूप से डिजाइन किए गए कचरा संग्रह बैग वितरित किए जाएंगे। नगर निगम डोर-टू-डोर कचरा संग्रह प्रयासों को मजबूत कर रहा है। नागरिकों को अपने कचरे को अलग-अलग करने के लिए इन बैगों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नागरिक कचरे से भरे हुए ये बैग कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारी को सौंप सकते हैं या उन्हें निर्धारित डंपिंग स्थान पर छोड़ सकते हैं।

स्वीप वेस्ट बैग का वितरण आरडब्ल्यूए, कचरा संग्रहण वाहनों और सामुदायिक केन्द्रों सहित अन्य विभिन्न चैनलों के माध्यम से किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य घर से ही व्यवस्थित कचरा अलगाव को बढ़ावा देकर और निर्धारित डंपिंग स्थानों के माध्यम से उचित निपटान सुनिश्चित करके गुरुग्राम में कचरा प्रबंधन प्रथा को बढ़ाना है। नागरिकों से अपील है कि वे कचरे को अपने घर से ही अलग-अलग करके स्वीप वेस्ट बैग में डालें। अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कचरे को इधर-उधर ना फैंकें क्योंकि इससे आपके आसपास का क्षेत्र की गंदा होता है, जिससे आप लोगों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। कचरा अलग-अलग करके स्वीप वेस्ट बैग कर्मचारी को सौंपें या नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आपके आसपास के क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर ही स्वीप वेस्ट बैग को छोड़ें।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page