पटौदी व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टाफ की दूसरी रिहर्सल शनिवार को

Font Size


– जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने दी जानकारी, 13 मई को होगी गुड़गांव व सोहना क्षेत्र की दूसरी रिहर्सल, पोलिंग स्टाफ की तीसरी रिहर्सल होगी 24 मई को


– गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर-14 में पोलिंग स्टाफ को दिया जाएगा प्रशिक्षण


गुरुग्राम, 10 मई। गुडग़ांव संसदीय क्षेत्र के लिए 25 को होने वाले मतदान में ड्यूटी देने वाले पीओ व एपीओ के लिए दूसरी व तीसरी रिहर्सल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह रिहर्सल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर 14 में 11, 13 व 24 मई को होंगी।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने इस आश्य की जानकारी देते हुए बताया कि 75 पटौदी के लिए शनिवार की सुबह 10 बजे व 76 बादशाहपुर के लिए शनिवार को दोपहर दो बजे दूसरी रिहर्सल होगी। इसी तरह 77 गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 मई को सुबह 10 बजे तथा 78 सोहना के लिए दोपहर दो बजे दूसरी रिहर्सल होगी। इसी तरह तीसरी रिहर्सल मतदान से एक दिन पहले 24 मई को सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रात: 9 बजे आरंभ होगी। इस रिहर्सल के उपरांत पोलिंग पार्टी अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page