आप नेता संजय सिंह बोले : बीजेपी के नेताओं को कॉलर पकड़ के जेल भेजो

Font Size

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शराब घोटाला किया है.आप नेता ने कहा कि  एल जी (LG) साहब अगर आपको अपने पद की जरा सी नैतिकता है। अगर संविधान में जरा सा भी भरोसा है तो आप आज ही चिट्ठी लिखो ED,IT,CBI की जांच कराओ। बीजेपी के नेताओं को कॉलर पकड़ के जेल भेजो।

आप नेता संजय सिंह आज दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित उपवास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उपवास कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित जन्तर मंतर सहित देश के 25 राज्यों में किया गया था. इस अवसर पर अपने संबोधन में आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ( BJP) के पास 55 करोड़ की मनी ट्रेल मिली है। हम सब को मिलकर इसकी जांच की मांग देश की सरकार,LG और राष्ट्रपति से करनी चाहिए. ये बड़ी लड़ाई है और इस बड़ी लड़ाई के अंदर महाभ्रष्ट पार्टी BJP आपके सामने हैं।उन्होंने कहा कि BJP का 60 करोड़ का शराब घोटाला पूरे देश के सामने है।

संजय सिंह ने कहा कि मगुंटा रेड्डी के घर 16 सितंबर 2022 को ED की रेड हुई। 10 फरवरी तक उसने केजरीवाल का नाम नहीं लिया तो उसी दिन उसके बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया।  दोनो बाप बेटे ने 10 बयान दिए जिसमे से आखिरी 2 बयानों को ED ने कोर्ट के सामने रख दिया और पहले के 8 बयान छुपा लिए।

उन्होंने कहा कि आज AAP के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल जी की असंवैधानिक गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ सामूहिक उपवास रखा है। यह सामूहिक उपवास तानाशाह के ख़िलाफ़ लड़ाई में क्रांति को बल देगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि INDIA गठबंधन जीतेगा, तो आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, उनके चेहरे पर मुस्कान होगी, अच्छे स्कूल अस्पताल मिलेंगे। भाजपाई जीते तो क्या देंगे ? धोखा देंगे। भाजपा का तो काम हो गया है, चोरी भी और सीनाजोरी भी।

आप सांसद ने कहा कि 15 लाख करोड़ पूंजीपतियों का माफ कर दिया। नोटबंदी का घोटाला किया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को छिपा दिया। जिसने एक एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुन कर,माला पहना कर अपने साथ मिला लिया वो BJP भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी है। उत्तर से दक्षिण,पूर्व से पश्चिम एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे सबको चुन चुन कर BJP में शामिल करेंगे. अमित शाह 3 महीने जेल में और 2 साल गुजरात से बाहर रहे। 5 साल तक मुकदमा चला। जब उनकी सरकार बनी तब बरी हुए।

उन्होंने कहा कि BJP वाले नैतिकता के आधार पर अरविन्द केजरीवाल का का इस्तीफा मांग रहे हैं। फिर भगवंत मान का इस्तीफा मांगेंगे। और पूरा विपक्ष खत्म करके पूरे देश में बेईमानी करेंगे। पूरे देश को लूटेंगे। हम इन्हें दिल्ली लुटने नहीं देंगे। 15 साल MCD को लूटा वहां से जनता ने निकालकर कूड़ेदान में डाल दिया।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री थे,हैं और रहेंगे। देश का संविधान बाबा साहब ने लिखा है किसी नरेंद्र मोदी या विनय सक्सेना ने नही लिखा। देश के कानून में राष्ट्रपति और राज्यपाल को छोड़ कर प्रधानमंत्री को भी छूट नहीं। अगर केरल, बंगाल, तमिलनाडु या पंजाब में मुकदमा हो गया तो प्रधानमंत्री को दरोगा बुलाएगा। और थाने थाने घुमाएगा।

उनका कहना था कि 1 साल से मणिपुर जल रहा है। मणिपुर में कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया। उस मणिपुर के मुख्यमंत्री को BJP वाले कंधे पर बैठा कर घूम रहे हैं। जिसका बेटा किसानों को जीप से कुचल कर मार डालता है वो अजय मिश्रा टेनी देश का गृह राज्यमंत्री बना रह सकता है और अरविन्द केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता से इस्तीफा मांग रहे हैं।

 

 

You cannot copy content of this page