प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता के लिए भूटान पहुंचे, भूटानी समकक्ष ने किया स्वागत

Font Size

पारो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 से 23 मार्च 2024 तक भूटान की आधिकारिक यात्रा के लिए आज पारो पहुंचे हैं। यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति पर बल देने के अनुरूप है।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पारो हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का औपचारिक रूप से पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी बातचीत करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थिम्पू में इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण भारत सरकार की सहायता से किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page