Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल प्रक्रिया शुरू

Font Size

-21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को होंगे मतदान 

-बिहार के अलावा सभी 20 राज्यों के लिए चरण 1 के नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है

– बिहार के लिए यह तिथि 28 मार्च 2024 है

नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव 2024  के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज सुबह शुरू हो गयी । यह प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा 2024 के आम चुनावों के लिए 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के बाद शुरू हुई है। चरण 1 में इन संसदीय क्षेत्रों में मतदान   19.04.2024 को  होगा 

चरण 1 में शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं – अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप एवं पुडुचेरी।

चरण 1 का कार्यक्रम नीचे दिया गया है:

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल प्रक्रिया शुरू 2

You cannot copy content of this page