गुरुग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 77072 मामले

Font Size

– 7 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये से अधिक का हुआ सेटलमेंट

– लोक अदालत के लिए गठित की गई थी 26 बेंच

गुरुग्राम, 09 मार्च। गुरुग्राम जिला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें सिविल, बैंक रिकवरी,
अपराधिक एवं वैवाहिक सहित अदालतों में लम्बित विभिन्न मामले रखे गए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम ललिता पटवर्द्धन ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सह-अध्यक्ष एसपी सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

श्रीमती ललिता पटवर्धन ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों को सरलता से निपटाने के लिए 26 बेंच जिला न्यायालय में तथा एक-एक बेंच पटौदी व सोहना स्थित उपमंडल स्तरीय न्यायालय में लगाई गयी थी। उन्होंने बताया कि आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में गुरुग्राम ज़िला कोर्ट के कुल एक दिन में सभी श्रेणी के 86880 के क़रीब मामलों को लिया गया था।

जिसमें 77072 मामलों का निबटारा किया गया और 07 करोड़ 27 लाख 82 हजार 964 रुपए का सेटल्मेंट हुआ। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की सभी बेंच में एक एक पैनल अधिवक्ता को नियुक्त किया गया था, जो लोक अदालत के दौरान मौजूद रह कर समझौता तैयार करने में न्यायालयों और डीएलएसए की मदद कर रहे थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page