उपराष्ट्रपति 14 सितम्बर को राजस्थान का एक दिवसीय दौरा करेंगे

Font Size

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ कल 14  सितम्बर, 2023 को राजस्थान का दौरा करेंगे। इस एकदिवसीय यात्रा में वे जयपुर, टोंक और अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति जी अपने विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से राजस्थान के लिए रवाना होंगे जहां सबसे पहले वे टोंक जाएंगे और अविकानगर स्थित केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का दौरा कर वहां के वैज्ञानिकों और स्टाफ से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति जयपुर में बांध सुरक्षा पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तदुपरांत वह जोबनेर स्थित श्री करण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे तथा महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों  से संवाद करेंगे।

तत्पश्चात उपराष्ट्रपति अजमेर जाएंगे और वहां सुरसुरा स्थित वीर तेजा जी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे इसके बाद उनका राजस्थान के सलेमाबाद के निंबार्क तीर्थ जाकर वहां दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।

अपनी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन का भी दौरा करेंगे और वहां के लोगों से मुलाकात करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page