9 साल में मोदी सरकार ने किए बेमिसाल काम : कंबोज

Font Size
-असंध विधानसभा  के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन  विपक्षियों पर गरजे भाजपाई
असंध । भारतीय जनता पार्टी  ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री  करण देव कंबोज ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने पिछड़े वर्गों, महिलाओं, युवा शक्ति और अनुसूचित जातियों समेत समाज के सब तबकों के लिए बेमिसाल काम किया है। 6 दशक से अधिक सरकार में रही कांग्रेस  की तुलना में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष कई गुना उपलब्धियों और गरीब कल्याण के 9 साल कहे जा सकते हैं।  कंबोज आज   असंध के एक बैंकट हॉल में आयोजित असंध विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  कार्यक्रम में असंध विधानसभा क्षेत्र के 4 मंडलों के सभी 6  मोर्चा के कार्यकर्ता और  पदाधिकारी शामिल हुए।
 पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम हुआ है।  पिछली सरकारों में नौकरियां खर्ची पर्ची के आधार पर  मेरिट की हत्या करके बोली लगाकर दी जाती थी।  अब प्रदेश के नौजवानों को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि  कोरोना के संकट काल में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ आज तक 80 करोड़ देशवासियों को मिल रहा है।  37 करोड़ से ज्यादा देशवासी और हरियाणवी हर साल ₹500000 तक की स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा योजना का लाभ अपने परिवारों के लिए पा रहे हैं।  करण देव कंबोज ने कहा कि विपक्षी नीति और नेता विहीन है और वे भ्रम फैलाकर, झूठ और प्रपंच का सहारा लेकर इस सरकार के विरुद्ध कुछ लोगों को भड़का रहे हैं।  कंबोज ने कहा कि ऐसे सरकार विरोधी तत्वों की कामनाएं कभी पूर्ण नहीं होंगी।
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में 25 लाख करोड़ रुपए सीधे विभिन्न लाभार्थियों के खाते में पहुंचे हैं।  यह पैसा अगर कांग्रेस के शासन में जारी होता तो केवल 15% लोगों तक पहुंचता जबकि 85% कांग्रेस के कार्यकर्ता दलाल और भ्रष्ट अधिकारी हजम कर जाते।  यह क्रांतिकारी परिवर्तन नरेंद्र मोदी सरकार की देन है।  उन्होंने कहा कि बजट की एक-एक पाई विकास के कार्यों पर खर्च हो रही है।
  भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र  राणा ने इस अवसर पर नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महीना भर लंबे  अभियान के तहत जिले में अब तक हुए और आगे होने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया।  पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने मोदी सरकार के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों  की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे जनसामान्य के मध्य यह बातें  नए सिरे से पहुंचाएं।  भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही  यह संभव है की एक साधारण पृष्ठभूमि से उठा हुआ व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है। कार्यक्रम  के अंत में सम्मेलन के संयोजक और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण भुक्कल ने मुख्य अतिथि व सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान,  अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मीनाक्षी भिंडर, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नन्द लाल पांचाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनय संधु, असंध मण्डल अध्यक्ष राम अवतार, बल्ला मण्डल अध्यक्ष अमित राणा, जुंडला मण्डल अध्यक्ष अजित राणा, भरतू राम, राकेश दाबड़ा  आदि शामिल रहें ।

You cannot copy content of this page