सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे : डी के शिवकुमार उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष

Font Size

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिद्धारमैया को कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे जबकि डी के शिवकुमार प्रदेश में केवल एक उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिवकुमार ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे।

सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे : डी के शिवकुमार उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष 2उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को औपचारिक तौर पर विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। 20 मई यानी शनिवार को कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 पर आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने उन्हें कर्नाटक की सीएम पद के लिए लिए गए निर्णय की जानकारी मीडिया से साझा करने को अधिकृत किया है .

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कर्नाटक की गरीब और मध्यमवर्गीय जनता ने कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन देकर अपार बहुमत की स्थिति में पहुंचाया . उन्होंने कर्नाटक की जनता का धन्यवाद किया . उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने जबरदस्त मेहनत की, जिससे कांग्रेस पार्टी की जीत को वास्तविकता प्रदान की जा सकी।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का खास तौर से इस बात के लिए भी धन्यवाद किया कि वे लगभग 1 माह तक लगातार कर्नाटक में जमे रहे। उन्होंने स्वयं चुनाव प्रचार की कमान संभाली और इसकी मॉनिटरिंग की। वेणुगोपाल ने कहा कि इस चुनाव की जीत की आधारशिला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने रख दी थी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 13 मई को चुनाव परिणाम सामने आया जिसमें हमें अपार बहुमत हासिल हुआ और 14 की सुबह हमारे विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी. उस बैठक में कांग्रेसी अध्यक्ष की ओर से नियुक्त तीन केंद्रीय ऑब्जर्वर मौजूद थे। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने बैठक में भाग लिया और सभी विधायकों से वन टू वन बातचीत की. उनका मंतव्य जाना और अंततः उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है. हम सर्वसम्मति में विश्वास रखते हैं ना कि तानाशाही में। उन्होंने कहा की पिछले तीन-चार दिनों से हमने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के नाम के लिए सर्वसम्मति बनाने की कोशिश की. कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के पास बेहतरीन नेताओं की सीरीज मौजूद है. सिद्धारमैया एक बेहद सधे हुए प्रशासक व अनुभवी नेता हैं जिन्होंने पार्टी को जिताने में बड़ी भूमिका अदा की।

उन्होंने कहा कि उसी तरह डी के शिवकुमार जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं ने भी पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया . उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और चुनाव प्रचार को कांग्रेस की जीत में तब्दील किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डी के शिवकुमार और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया के बीच बेहतरीन तालमेल बना रहा. जहां कहीं भी थोड़ी कमी थी कि हम लोगों ने उसे पूरा करने की कोशिश की। यह दोनों ही नेता कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण एसेट्स हैं। के सी वेणुगोपाल ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि सभी को प्रदेश का नेतृत्व करने की इच्छा होती है और यह दोनों ही सी एम पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं।

खुलासा किया कि 15 मई से अब तक कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श किया . कर्नाटक के  इन नेताओं के साथ ही बातचीत की . उक्त विचार विमर्श में हम लोग भी शामिल हुए। इस विचार-विमर्श में सोनिया गांधी राहुल गांधी भी शामिल रहे और अंततः कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के  नेता के लिए अंतिम निर्णय लिया।

के सी वेणुगोपाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने उन्हें कर्नाटक के सीएम पद के लिए लिए गए निर्णय की जानकारी मीडिया से साझा करने को अधिकृत किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिद्धारमैया को कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे जबकि डी के शिवकुमार प्रदेश में केवल एक उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिवकुमार ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को औपचारिक तौर पर विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। 20 मई यानी शनिवार को कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 पर आयोजित किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में मौजूद कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पार्टी की जीत नहीं बल्कि साढ़े 6 करोड़ कर्नाटक की जनता की जीत है. यह लोकतंत्र की जीत है और उन ताकतों की करारी हार है जो इस देश में प्रजातंत्र को नेस्तनाबूद करने में लगी हुई है।

You cannot copy content of this page