गुरुग्राम जिला परिषद की पहली बैठक 10 फरवरी को : अनु श्योकंद

Font Size

गुरुग्राम, 8 फरवरी। जिला परिषद गुरुग्राम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनु श्योकंद ने बताया कि नवगठित जिला परिषद की पहली बैठक 10 फरवरी को सिविल लाइन्स स्थित जिला परिषद हॉल ( स्वतंत्रता सेनानी हॉल) में होगी। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्ष दीपाली चौधरी करेंगी। प्रातः 10 बजे होने वाली इस बैठक का एजेंडा सदस्यों अधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी करने के लिए जनता ने इन सदस्यों को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

उन्हें उनके विकास के लिए बनने वाली योजनाओं को पारित करने और उनकी मोनिटरिंग करने की जिम्मेवारी सौंपकर उन्हें इस सर्वोच्च सदन में भेजा है। गुरुवार को आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला परिषद के लाइन विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जिला परिषद का वर्ष 2023-24 का बजट अनुमोदित किया जाना है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page