हरियाणा पुलिस ने 15 घंटे के भीतर कुरुक्षेत्र में हुए महिला डॉक्टर के मर्डर व लूट मामले का किया पर्दाफाश, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

Font Size

चंडीगढ़, 10 जनवरी- हरियाणा पुलिस ने 9 जनवरी, 2023 को कुरुक्षेत्र में हुई सनसनीखेज महिला डॉक्टर हत्याकांड का 15 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर नकदी और गहने लूटने वाले सभी पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


                 हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने जब पेहवा-ढांड रोड पर आरोपियों का पीछा किया और उन्हें सरेंडर करने को कहा तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है।


                 पकडे़ गए आरोपियों में से चार कैथल जिले के रहने वाले हैं और एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का रहने वाला है।


                पांचो आरोपी कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित मकान में महिला डॉक्टर की हत्या व लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेंद्र सिंह भोरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसका खुलासा करने के लिए ने एक एसआईटी का गठन किया। 


               पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी और अन्य इनपुट के तहत कार्य करते हुए एक मुठभेड़ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  


           9 जनवरी 2023 को आरोपियों ने कुरुक्षेत्र सैक्टर 13 अतुल क्लिनिक के प्रथम तल पर स्थित एक घर में घुसकर महिला डॉक्टर विनीता अरोड़ा की हत्या कर दी और नकदी व गहने लूट कर फरार हो गए थे।


               नगदी व गहने की बरामदगी के लिए आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page