प्रधानमंत्री पुरस्कारों से सम्मानित पहलों पर राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार

Font Size

नई दिल्ली :  प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग 13 राष्ट्रीय सुशासन वेबिनारों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है। इसके तहत साल 2022-2023 में हर एक महीने के अंतिम शुक्रवार को विभिन्न विषयवस्तुओं पर एक वेबिनार का आयोजन हो रहा है।

28 अप्रैल, 2022 को ‘सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार’ की विषयवस्तु पर पहले वेबिनार के साथ इस श्रृंखला की शुरुआत की गई थी। लोक सेवा दिवस- 2022 के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन के अनुपालन के तहत इन वेबिनारों की योजना बनाई गई। इसमें एक से डेढ़ घंटे तक का एक वर्चुअल सत्र आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री पुरस्कारों के विजेता सम्मानित विषयवस्तु पर अपने अनुभवों को साझा करते हैं।

इन वेबिनारों का उद्देश्य पुरस्कार विजेता पहलों के अनुभवों को साझा करना और सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को सामने लाना व प्रसारित करना है, जिससे अन्य राज्य/जिले उन पहलों को अपना सके। इनमें सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के डीसी/डीएम, भारत सरकार व राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु हिस्सा लेते हैं।

हर एक महीने एक विशिष्ट विषयवस्तु/क्षेत्र पर वेबीनार का आयोजन किया जाता है। इसमें दो पुरस्कार विजेताओं को अपने अनुभव प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। दिसंबर, 2022 तक विभिन्न विषयवस्तुओं पर नौ वेबिनारों को आयोजित किया जा चुका है। इनमें ‘लोक सेवा वितरण में सुधार’ (28.04.2022), ‘स्वास्थ्य’ (27.05.2022), ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ (24.06.2022), ‘लोक शिकायत निपटान’ (29.07.2022), ‘पर्यावरण’ (26.08.2022), ‘लोक सेवा वितरण’ (30.09.2022), ‘स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से जन भागीदारी (28.10.2022), ‘नवाचार’ (25.11.2022) और ‘जल प्रबंधन’ (30.12.2022) शामिल हैं।

इस वेबिनार श्रृंखला के विभिन्न वेबिनारों में 700-1200 प्रतिभागियों की बहुत व्यापक भागीदारी के साथ यह विभाग एक काफी सफल कार्यक्रम रहा है। इसके साथ ही, पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ शासन अभ्यासों के प्रसार और उसे अन्य के द्वारा अपनाए जाने को लेकर सहायता मिलने की उम्मीद है।

You cannot copy content of this page