गृह मंत्री अनिल विज का जनता कैम्प शनिवार 17 दिसम्बर को दोपहर एक बजे तक

Font Size

चंडीगढ़, 14 दिसम्बर : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता कैम्प प्रदेश की जनता के लिए शनिवार, 17 दिसम्बर को प्रात: 10 से बजे अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। जनता कैम्प में दोपहर एक बजे तक आने वाले फरियादियों की ही समस्याओं को सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता कैम्प प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें हर शनिवार प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुनते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं।

You cannot copy content of this page