अनिल विज बोले : “चीनियों होश करो, यह कमजोर दिल जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं, यह शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है

Font Size

भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की झड़प पर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने चीन को दी कड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या का बयान देने वाले पूर्व मंत्री पटेरिया को कानून के तहत मिलनी चाहिए सख्त सजा 

चंडीगढ़, 13 दिसम्बर : भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की झड़प के बाद हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह “शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है”।

गृह मंत्री अनिल विज ने टवीट करते हुए चीन को आगाह किया कि “चीनियों होश करो यह 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं है, यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है”।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री विज ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर चीन एक बार फिर से उछल-कूद कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन को यह ध्यान रहना चाहिए कि यह 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं, यह शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 का भारत है। इसलिए चीन को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए और सावधान रहना चाहिए।

गौरतलब, है कि गत दिनों चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी जिसमें भारतीय सैनिकों ने वीरता का प्रदर्शन करते हुए चीनी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दिया था।

पूर्व मंत्री पटेरिया को सख्ज सजा मिले, उन्हें उकसाने के पीछे कौन लोग इसकी भी गहन जांच हो : अनिल विज

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया गया है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए कि उनकी इस बात को कहने के पीछे या उकसाने के पीछे कौन-कौन लोग है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के कानून के तहत सख्त से सख्त जो सजा बनती है, वह ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए।

You cannot copy content of this page