जनाक्रोश रैली को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से किया सम्पर्क

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: रविवार को बीजेपी जुरहरा मण्डल के पदाधिकारियों के द्वारा पार्टी की जनाक्रोश रैली को लेकर मण्डल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर आमजन को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के बारे में बताते हुए उन्हें पार्टी की जनाक्रोश रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया। मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य ने बताया कि मण्डल पदाधिकारियों ने रविवार को ग्राम पंचायत बमनवाड़ी, पाई, सहसन सहित अन्य कई ग्राम पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन के पास पहुंचकर उन्हें रैली से सम्बंधित सामग्री वितरित की गई। इस अवसर मुख्य रूप से विस्तारक बच्चू शर्मा, जुरहरा मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य, मंडल महामंत्री प्रेमचंद बामनी, विनोद मानवी, गोपाल प्रसाद जाटव कामां, बमनवाडी अध्यक्ष राजपाल जाटव, सुनील शर्मा, राजवीर प्रजापत, खेमचंद शर्मा, जीवन लाल उप सरपंच, सतपाल,
कंचन जायसवाल, रामपाल, पाई अध्यक्ष राजवीर शर्मा, मानसिंह गुर्जर, विश्राम शर्मा, सुभाष शर्मा, नेतराम, सहसन अध्यक्ष सुनील जाटव, दर्शनसिंह पूर्व सरपंच सहित सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page