हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों को छुट्टी देने का फैसला

Font Size

चंडीगढ़, 11 नवंबर : हरियाणा के श्रम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, सभी दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों इत्यादि में कार्यरत कर्मचारियों को छुट्टी देने का फैसला किया है, जिनका नाम हिमाचल प्रदेश की विधानसभा मतदाता सूचियों में दर्ज है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस संबंध में श्रम विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों का वेतन सहित सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page