सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर 14 अक्तूबर को हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक

Font Size

चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर 14 अक्तूबर को हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक होगी। साढ़े 11 बजे होने वाली इस बैठक में दोनों ही राज्यों के बीच लम्बे समय से चले आ रहे इस विवाद के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा । बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहेंगे। यह बैठक अति महतवपूर्ण इस लिए भी मानी जा रही है कि पंजाब में अब अटक इसको लेकर अकाली दल और कांग्रेस की सरकारों का रुख बेहद अड़ियल रहा है जबकि अब पंजाब में आम आदमी पार्ट्री की पहली बार सरकार बनी है. देखना होगा कि पंजाब के नए मुखिया भगवंत मान का इस मामले को लेकर बैठक में क्या रुख रहेगा ?

बैठक से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज स्पष्ट किया है कि SYL हरियाणावासियों का हक है और उन्हें पूरी आशा है की उन्हें उनका यह हक अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा है कि हरियाणा के लिए SYL का पानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बल देते हुए कहा है कि अब इस मामले में एक टाइम लाइन तय होना जरूरी है।

उन्होंने कहा है कि घग्गर व यमुना ही हरियाणा की दो प्रमुख प्राकृतिक नदियां हैं। इनका सरंक्षण जरूरी है। यमुना कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरियाणा के साथ लगते पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ भी संयुक्त बैठक की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक की तैयारी के मद्देनजर आज यमुना कार्य योजना की समीक्षा की.

उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुनानगर जिले में यमुना नदी तथा पंचकूला में घग्गर नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजनाएं बनाएं। इसके अलावा पानी को उपचारित कर इसका पुनः उपयोग हो, इस दिशा में भी कार्य करें।

You cannot copy content of this page