प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

Font Size

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2022 शाम 5.00 बजे तक कर दी है। आम जनता को ये जानकारी दी जाती है कि नया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in/ ) चालू हो चुका है।

आवेदकों से अनुरोध है कि वे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in/ ) पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 के लिए पंजीकरण और आवेदन करें। ये उन लोगों पर भी लागू होता है जिन्होंने पहले ही पुराने “पीएमआरपीबी पोर्टल” ( https://nca-wcd.nic.in/ ) पर आवेदन कर दिया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page