युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की अंतिम तिथि बढ़ाई

Font Size

नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2022 को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों यानी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इससे संबंधित अधिसूचनाएं मंत्रालय के वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड की गईं थीं।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर 27 सितंबर, 2022 (मंगलवार) कर दी गई है। इस पुरस्कार के लिए सभी पात्र  खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्हें समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ/खेल प्रोत्साहन बोर्ड/राज्य और केन्द्र – शासित प्रदेश की सरकारों आदि को भी तदनुसार सूचित किया जाता है। दिनांक 27 सितंबर, 2022 के बाद प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page