फिल्म की तारीफ कर बुरे फंसे इरफान पठान, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

Font Size

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म के कलाकारों को ट्रोल किया जा रहा है. कई लोग इस फिल्म को बॉयकाट करने की भी मांग कर रहे हैं.

सोशल मिडिया पर बहस छिड़ी हुई है. इस बहस में पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी कूद पड़े. दरअसल उन्होंने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखी और सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ भी कर दी. इसके बाद से वह ट्रोल करने वालों के निशाने पर आ गए हैं.

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तारीख कर इरफ़ान बुरे फंस गए हैं. उन्होंने आज रक्षा बंधन के मौके पर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तारीफ में एक ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखकर मजा आया. फिल्म में लाल की अच्छाई से आपको प्यार हो जाएगा. आमिर खान ने हमेशा की तरह पूरी परफेक्शन के साथ अपने किरदार को निभाया है.

विरोध करने वाले दावा कर रहे हैं कि फिल्म पिट गई जबकि समर्थन करने वाले इसे अछी फिल्म बता रहे हैं.

Table of Contents

You cannot copy content of this page