जनता दरबार में निपटाई सभी बिजली शिकायतें

Font Size

गुरुग्राम, 23 जुलाई :  दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी उप मंडल द्वारा आज एक जनता दरबार लगाया गया।

यह जनता दरबार चोटी पंचायत घर में 11 से एक बजे तक लगाया गया, इसमें कुल 7 शिकायतें आई। सभी शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। 5 शिकायतें बिजली बिल से संबंधित थी, एक शिकायत बिजली नहीं आने की थी और एक आउटगोइंग केबल बदलने से संबंधित थी। उपभोक्ता बिजली निगम की कार्य शैली से संतुष्ट नजर आए।

जनता दरबार में न्यू कॉलोनी के उप मंडल अधिकारी देवेंद्र अत्री एवं अभियंता जितेंद्र अहलावत अपने फील्ड स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page