अरविन्द केजरीवाल की चुनौती पर दिल्ली भाजपा क्या बोली ?

Font Size

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने अरविन्द केजरीवाल सरकार पर आबकारी मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं . केन्द्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री व नई दिल्ली क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी ने आज प्रेसवार्ता आयोजित कर आम आदमी पार्टी के मुखिया व सीएम केजरीवाल पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में गैरकानूनी तरीके से liquor policy को अपनाया गया। दिल्ली की जनता के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने यह कहते हुए मांग की कि केजरीवाल को इस घोटाले का पूरा ब्योरा तथ्यों के आधार पर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करते हुए liquor policy के लागू होने पर उपराज्यपाल महोदय द्वारा CBI जांच के आदेश का हम सभी स्वागत करते हैं।

मीनाक्षी लेखी ने सवाल किया कि ऐसी क्या जल्दी थी कि बिना एजेंडा सेट किए इन्हें कागजों पर हस्ताक्षर करने पड़े। केजरीवाल जी ये बताएं कि 25 अक्टूबर 2021 को एक्साइज विभाग ने नोटिस दिया था उन कंपनियों को, जिनको शराब के लाइसेंस दिए गए थे। इस मामले में क्या कार्रवाई हुई ?

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दावा किया कि  14 जुलाई 2022 को बिना कैबिनेट नोट के जल्दबाजी में 144.36 करोड़ रुपये की छूट उन्हीं कंपनियों को बिना कानून का पालन किए दी गई ? भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने liquor कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए जो निर्णय लिए हैं, उससे जनता का ही नुकसान हुआ है।अगर उसके लिए प्रक्रिया को फॉलो नहीं किया जाता तो, वो डिपॉजिट सरकारी खजाने में चला जाता है।

अरविन्द केजरीवाल की चुनौती पर दिल्ली भाजपा क्या बोली ? 2उन्होंने कहा कि इस केस में ये 30 करोड़ रुपये बिना किसी अप्रूवल और प्रक्रिया के उस कंपनी को वापस किये गए। जब L1 का टेंडर किसी भी कंपनी का लगता है, तो उस टेंडर से पहले कुछ earnest money deposit देना पड़ता है। एक कंपनी द्वारा 30 करोड़ रुपये earnest money deposit दिया गया।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आज मेरे केजरीवाल जी से कुछ सवाल हैं। इससे पहले कि वो अपने आप को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देना शुरू करें और ईमानदारी का ढकोसला करें।  लेकिन प्रश्नों का उत्तर न देने से काम नहीं चलेगा।  क्योंकि लोकतंत्र में प्रश्न पूछे जाते हैं और उनका उत्तर देना अनिवार्य है। तू इधर उधर की ना बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा?  अब पता चलेगा दिल्ली सरकार ने दिल्ली को ठेकों की राजधानी बनाने में कितने हज़ारों-करोड़ों का घोटाला किया है.

 

 

प्रेसवार्ता में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं आज सबसे पहले LG साहब का धन्यवाद करता हूं। क्योंकि दिल्ली की नई शराब पॉलिसी के खिलाफ भाजपा भी बहुत दिनों से आंदोलन कर रही थी, क्योंकि उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि LG साहब ने इसकी CBI जांच के आदेश दिए।

आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस समय नई शराब नीति घोषित हुई, उस समय 2.5% कमीशन शराब के ठेकेदारों को दिया जाता था, जिसको बढ़ाकर 12.5% किया गया। सीधे 10% का फायदा शराब माफिया को देने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है।

 

You cannot copy content of this page