राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं से समर्थन माँगा

Font Size

नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी से बात कर कर राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है।

इस सम्बन्ध में स्वयं द्रौपदी मुर्मू ने ट्विट कर जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा.

 

कांग्रेस, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस पहले ही अन्य विरोधी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए विरोधी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान कर चुकी है। कई विरोधी दलों की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन करने की तैयारी भी कर रहे हैं।

 

You cannot copy content of this page