डॉ जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुममान केंद्र का दौरा किया

Font Size

नोएडा। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विज्ञान, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु संबंधी मसलों का समाधान तलाशने में विश्व की अगुवाई कर रहा है। श्री सिंह आज नोयडा में भारत के शीर्ष और विश्व के सबसे उन्नत संस्थानों में से एक राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुममान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) का दौरा कर रहे थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/MoES59PAM.jpg

डॉक्टर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर एक वैश्विक मंच पर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को लेकर समय-समय पर भारत की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि भारत के विस्तृत क्षेत्र, उसकी विविधता, विषम जातियता तथा इसके आपदा प्रबंधन क्षेत्र में नेतृत्व की स्थिति के चलते विश्व जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के संबंध में भारत की ओर देख रहा है।

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले 25 वर्षों में, जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी का उत्सव मनाएगा और अनुसंधान, विकास तथा नवाचार क्षमताओं में अपने वैज्ञानिक कौशल को श्रेय देगा, तब विश्व को भारत की शीर्ष स्थिति को स्वीकार करना होगा।

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा देश इस समय ज्ञान के महती प्रसार के दौर से गुजर रहा है जबकि भारतीय युवा वैज्ञानिक नवाचार के नए आयाम तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में वैज्ञानिक प्रगति की रफ्तार हैरान कर देने वाली है और उसके परिणाम विश्व देख रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/MoES3A6ZI.jpg

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में भारत न सिर्फ अग्रिम पंक्ति में है बल्कि विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है वह अपनी विशाल और विविधतापूर्ण जनसंख्या की जरूरत को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री हैं जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी को उच्च वरीयता देते हैं और भारतीय वैज्ञानिकों को श्रेष्ठ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि भारतीय युवा के पास योग्याता के साथ ही वैज्ञानिक सोच भी है और भारत सरकार भी उन्हें व्यापक पहुंच प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/MoES2STOQ.jpg

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने आज एनसीएमआरडबल्यूएफ परिसर का दौरा किया और उन्हें एनसीएमआरडबल्यूएफ के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष के. मित्रा ने वहां उपलब्ध सुविधाओं, कामकाज और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मंत्री जी को अत्याधुनिक कंप्यूटर सुविधाओं और भारत के प्रथम सुपर कंप्यूटर सीआरएवाई एक्स-एमपी के बारे में जानकारी दी गई। यह सुपर कंप्यूटर 1988 में एनसीएमआरडबल्यूएफ परिसर में स्थापित किया गया था और 1999 तक काम कर रहा था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/MoES40L85.jpg

इस अवसर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉक्टर एम. रवि चंद्रन तथा मंत्रालय और एनसीएमआरडबल्यूएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एनसीएमआरडब्ल्यूएफ संख्यात्मक मॉडलिंग और डेटा एसिमिलेशन में एक उत्कृष्टता केंद्र है और दुनिया के ऐसे 11-12 केंद्रों में से एक है जो डेटा एसिमिलेशन करते हैं। यह केंद्र राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क (एनकेएन) के शीर्ष उपयोगकर्ताओं में से एक भी है।

***

Table of Contents

You cannot copy content of this page