हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के टॉप 10 में से 4 टॉपर नेहरा गौत्र के, ट्रस्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की

Font Size

-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10+2 के परिणामों में नेहरा गौत्रीय छात्राओं ने फहराया परचम
-पूरे हरियाणा में 500 में से 498 अंक लेकर काजल नेहरा ने टॉप किया

-494 अंक लेकर नेहा नेहरा तीसरे जबकि 490 अंक लेकर अंशु नेहरा छठे स्थान पर रही 

– 489 अंक लेकर दीक्षा नेहरा सातवें स्थान पर रहीं
-सभी टॉपर रोहतक जिले के गाँव निंदाना की
-परिणामों पर नेहरा खाप ट्रस्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की

गुरुग्राम 16 जून। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10+2 के वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम में नेहरा गौत्र की 4 छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है। बुधवार को जारी हुए इन परिणामों में पूरे हरियाणा में 500 में से 498 अंक लेकर काजल नेहरा ने टॉप किया वहीं 494 अंक लेकर नेहा नेहरा तीसरे, 490 अंक लेकर अंशु नेहरा छठे और 489 अंक लेकर दीक्षा नेहरा सातवें स्थान पर रहीं। अपने गौत्र के इन होनहार छात्रों के प्रदर्शन पर नेहरा खाप ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा, मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा, सेक्रेटरी कर्नल डीवी नेहरा, जॉइंट सेक्रेटरी बलवीर नेहरा, ट्रस्टी कर्नल ओपी नेहरा और प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप नेहरा ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नेहरा गौत्र की सफलता का यह सिलसिला भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। इन बच्चियों की आगामी पढ़ाई के लिए पैसे की कमी को बाधक नहीं होने दिया जायेगा। नेहरा खाप ट्रस्ट की पढ़ो और पढ़ाओ मुहिम अब असर दिखाने लग गई है। ऐसे में भविष्य में अन्य परीक्षा परिणामों में भी नेहरा गौत्र का जलवा देखने को मिलेगा।

नेहरा खाप ट्रस्ट के अनुसार महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे प्रदेश में पहले, तीसरे, छठे और सातवें स्थान पर आने वाली ये सभी छात्राएं रोहतक जिले के निंदाना गांव की हैं। ट्रस्ट ने निंदाना में स्थित केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक वजीर नेहरा का भी आभार व्यक्त किया है। इन सभी टॉपर छात्राओं ने इसी संस्थान में शिक्षा ग्रहण की है। सभी टॉपर छात्राएं बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से हैं और ज्यादातर के परिजन भी बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। यहाँ तक की पूरे प्रदेश में टॉपर रही काजल नेहरा के पिता रावत नेहरा केवल सातवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं।

नेहरा खाप ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा ने कहा है कि इन सभी होनहार बेटियों ने नेहरा समाज को गौरवान्वित किया है। इनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का असली उद्देश्य ही शिक्षा का प्रचार करना है, इन बेटियों ने इसे कर दिखाया। वहीं नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी  व वरिष्ठ पत्रकार अमित नेहरा ने कहा कि नेहरा गौत्र ने बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ नारे को सार्थक कर दिखाया है। अमित नेहरा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के इतिहास में पहली बार किसी एक गौत्र की चार बच्चियों ने टॉप 10 में से चार स्थान प्राप्त किये हैं।

यह नेहरा गौत्र के लिए अत्यंत गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पैतृक गांव निंदाना की इन बच्चियों की सफलता के कारण ये खुशी दोगुनी हो गई है। इस अवसर पर सेक्रेटरी कर्नल डीवी नेहरा ने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद प्रसन्नता की बात है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। जॉइंट सेक्रेटरी बलवीर नेहरा ने कहा कि इन टॉपर छात्राओं ने वास्तव में इतिहास बना दिया है। प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप नेहरा ने कहा कि इन छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई में पैसे की बाधा नहीं आने दी जाएगी। ये बेटियां वास्तव में ही नेहरा गौत्र की शान हैं।

इन छात्राओं के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर अरुण नेहरा डीआइजी, धर्मबीर नेहरा उद्योगपति भिवानी, शिवकरण नेहरा उद्योगपति जयपुर, वैद्य छबीलदास नेहरा, जगमाल नेहरा थानेदार, आजाद नेहरा, पवन नेहरा, जगत सिंह नेहरा, संदीप नेहरा शिक्षाविद झुंझुनूं, रामफूल नेहरा, सतबीर नेहरा, सुरेश कुमार नेहरा, मनोज नेहरा एक्सीयन, कैलाश नेहरा सीए इंदौर, महेंद्र नेहरा,  ओमप्रकाश नेहरा थानेदार, एलस्टन नेहरा मोदीनगर, विजेंदर नेहरा, कुलदीप नेहरा एक्सीयन, जोगिंदर सिंह नेहरा, विजय बहादुर नेहरा, फूल क्वार नेहरा, चन्दू राम नेहरा, कुलवंत सिंह नेहरा एडवोकेट, रामरतन नेहरा, दीपक नेहरा हरिद्वार, रोबिन नेहरा, राजेश नेहरा एडवोकेट, दिनेश नेहरा, चेतराम नेहरा, मेवा सिंह नेहरा, सुभाष नेहरा और दिलीप नेहरा समेत सैंकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने  भूरि भूरि प्रशंसा की।

You cannot copy content of this page