खेलो इंडिया यूथ गेम्स: महाराष्ट्र ने 8 स्वर्ण पदकों के साथ एथलेटिक्स में बादशाहत कायम की

Font Size

लड़कों के हॉकी फाइनल मुकाबले में पंजाब और उत्तर प्रदेश आमने-सामने

नई दिल्ली /पंचकूला :  महाराष्ट्र ने बृहस्पतिवार को एथलेटिक्स में अपनी बादशाहत कायम करते हुए चार में से तीन स्प्रिंट खिताब जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स चैंपियनशिप की शानदार शुरुआत की।

महाराष्ट्र द्वारा ट्रैक और फील्ड में आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के प्रभावशाली प्रदर्शन ने तालिका के शीर्ष पर आने के अंतर को कम कर दिया है, जिसमें उनके स्वर्ण पदकों की संख्या 29 है और यह दिन के सुबह के सत्र के बाद हरियाणा के 30 गोल्ड मेडल में से सिर्फ एक कम है।

सुदेशना शिवंकर ने शुरू से अंत तक 24.29 सेकेंड की बढ़त के साथ लड़कियों की 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह स्प्रिंट खिताब की हैट्रिक पूरी करने के लिए राज्य की ही अवंतिका नरले से काफी आगे निकल गई। वह पहले ही दो स्वर्ण जीत चुकी थी, उसने पहले लड़कियों की 100 मीटर और फिर 4×100 मीटर रिले में अपने वर्चस्व को रेखांकित किया।

आर्यन कदम (21.82 सेकंड) ने लड़कों की 200 मीटर दौड़ का खिताब हासिल किया, जबकि रिया पाटिल, प्रांजलि पाटिल, वैष्णवी कटेरे और शिवेचा पाटिल की चौकड़ी ने 4×400 मीटर का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 4:02.76 का समय लिया और दूसरे स्थान पर रहे पंजाब को 50 मीटर से अधिक पीछे छोड़ दिया।

मध्य प्रदेश के अर्जुन वास्कले ने भी खेलों के शुरुआती दिन 1500 मीटर में अपने कारनामों के बाद 8: 37.62 में लड़कों की 3000 मीटर का गोल्ड जीतकर अपना डबल पूरा किया।

तमिलनाडु के प्रदीप सेंथिल कुमार (1:49.83) ने एन श्रीकिरण के पिछले रिकॉर्ड में लगभग एक सेकंड का सुधार करते हुए हरियाणा के सोमनाथ चौहान (1: 51.63) से आगे निकलकर 800 मीटर का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

झारखंड की सुप्रीति कच्छप ने भी लड़कियों के 3000 मीटर संस्करण में 9:46.14 के समय के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड सीमा एम (9:50.54) के पास था।

इसके अलावा, पंजाब ने लड़कों के हॉकी फाइनल में उत्तर प्रदेश के साथ खिताबी मुकाबला खेलने के लिए स्थान पक्का किया। पंजाब ने पहले सेमीफाइनल में झारखंड को 3-0 से हराया, जबकि उत्तर प्रदेश ने करीबी मुकाबले में ओडिशा को 3-2 से पराजित किया।

उत्तर प्रदेश के कप्तान शारदा नंद तिवारी ने दूसरे हाफ की शुरुआत में चार मिनट के स्कोर को बराबर करने के लिए ओडिशा के संघर्ष के बाद ड्रैग-फ्लिक के साथ निर्धारित समय से तीन मिनट में विजयी गोल किया। अरुण साहनी ने गोल कर उत्तर प्रदेश को 17वें मिनट में आगे कर दिया था।

wps2

हरियाणा में पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की लड़कियों की 3000 मीटर स्पर्धा की पदक विजेता टीम

परिणाम सभी फाइनल (सुबह के सत्र में):

जी: स्वर्ण, एस: रजत, बी: कांस्य;

एथलेटिक्स:

लड़कों के वर्ग में

3000 मीटर: जी-अर्जुन वास्कले (मध्य प्रदेश) 8: 37.62; एस-गगन सिंह (हरियाणा) 8:40.96; बी-सावन (हरियाणा) 8:44.01

800मीटर: जी-प्रदीप सेंथिलकुमार (तमिलनाडु) *एनआर1:49.83; एस-सोमनाथ चौहान (हरियाणा) 1:51.63; बी-श्याम मिलन बिंद (मध्य प्रदेश) 1:51.68

200मीटर: जी-आर्यन कदम (महाराष्ट्र) 21.82; एस-आर्यन एक्का (ओडिशा) 22.10; बी अनिकेत चौधरी (तेलंगाना) 22.27

लंबी कूद: जी: आर्यन चौधरी (दिल्ली) 7.42, एस: चंद्रशखर (उत्तर प्रदेश) 7.38, बी: एस दर्शन शक्तिवेल (तमिलनाडु) 7.34

4×400 रिले: जी: तमिलनाडु 3:16.58, एस: हरियाणा 3:19.88, बी: दिल्ली 3:22.72

wps3

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 4X400 गर्ल्स रिले इवेंट के पदक विजेता। महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक जीता।

wps4

हरियाणा के पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लड़कों के 3000 मीटर इवेंट के मेडलिस्ट

लड़कियों के वर्ग में

3000 मीटर: जी-सुप्रीति कच्छप (झारखंड) *एनआर 9:46.14; एस-रीना (उत्तर प्रदेश) 10:07.47; बी-ममता पाल (उत्तर प्रदेश) 10:07.50

800 मीटर: जी-आशाकिरण बारला (झारखंड) 2:12.98; एस-उर्वशी (हरियाणा) 2:13.42; बी- लक्षिता संडीलिया (गुजरात) 2:14.04

200 मीटर: जी-सुदेशना शिवंका (महाराष्ट्र) 24.29; एस-अवंतिका नरले (महाराष्ट्र) 24.75; एस-मायावती नकीरेकांति (तेलंगाना) 24.94

4×400 रिले: जी: महाराष्ट्र 4:02.76, एस: पंजाब 4:08.21, बी: तमिलनाडु 4:10.14

wps5

हरियाणा के पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के भारोत्तोलन के लड़कों के 102 किलोग्राम वर्ग के पदक विजेता

wps6

हरियाणा के पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के भारोत्तोलन की लड़कियों +81 किलोग्राम वर्ग के पदक विजेता

भारोत्तोलन:

लड़कों के वर्ग में

102 किलोग्राम: जी: भोला सिंह (बिहार) 282, एस: परविंदर सिंह (पंजाब) 266, बी: प्रियांशु (दिल्ली) 261

लड़कियों के वर्ग में

+81 किलोग्राम: जी: एम मार्टिना देवी (मणिपुर) 186, एस: के ओविया (तमिलनाडु) 164, बी: आर गायत्री (आंध्र प्रदेश) 160

You cannot copy content of this page