चोरी की बाईक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05 मई 2022 को जुरहरा थानाधिकारी संतोष कुमार मय जाप्ता को नाकाबंदी व अवैध वाहनों की चैकिंग के दौराने सहसन मोड से एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी जिसे रूकवाकर चालक से मोटरसाईकिल के कागजात मांगे गए तो चालक पर मोटरसाईकिल के कोई कागजात नही होना पाया गया।

पुलिस द्वारा राजकॉप एप के माध्यम से मोटरसाईकिल के बारे में जानकारी ली गई तो बाईक के इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर सही नही पाए गए। उक्त बाईक को बिना नम्बरी चलाते हुये पाये जाने पर आरोपी बाईक चालक जंगीरसिंह पुत्र रंजीतसिंह निवासी सहसन थाना जुरहरा को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल को जब्त किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page