हरियाणा को दुनिया से जोड़ने का सेतू है गुरूग्राम : मनोहर लाल

Font Size

– गुरूग्राम को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएंगे, कई परियोजनाएं इसी साल होंगी पूरी
– मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में किया करोड़ो रूप्ये की परियोजनाओं का लोकार्पण

गुरूग्राम , 1 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरूग्राम हरियाणा का एक महत्वपूर्ण नगर है और हम गुरूग्राम को केवल शहर के तौर पर नही देखते बल्कि गुरूग्राम ने विश्व भर में जो ख्याति प्राप्त की है , उससे यह शहर हरियाणा को दुनिया से जोड़ने का सेतु का काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुरूग्राम के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए अंडरपास , फलाईओवर के अलावा सिग्नेचर टावर व इ फको चौंक पर बने दो फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण करने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसी स्थान पर गुरूग्राम के सेक्टर-111 से 115 के लिए जल आपूर्ति वितरण प्रणाली का उद्घाटन भी किया। इन दोनो परियोजनाओं पर लगभग 63 करोड़ रूप्ये की लागत आई है।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लागू किया लेकिन गुरूग्राम को स्मार्ट नही स्मार्टेस्ट सिटी बनाया जाएगा। हम सन् 2031 तक की गुरूग्राम की 42 लाख की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए व्यस्थाएं बना रहे हैं ताकि लोगों को भविष्य में भी कठिनाई ना हो। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है उनसे गुरूग्राम शहर में हुडा सिटी सेंटर मैट्रो स्टेशन क्षेत्र जाममुक्त हो जाएगा। इसी प्रकार गुरूग्राम को ट्रेफिक जाम से निजात दिलाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से कई परियोजनाएं इसी साल पूरी हो जाएंगी।

उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि लैफिटनेंट अतुल कटारिया चौक पर 47 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जा रहा फलाईओवर का कार्य आने वाली 30 जून तक पूरा होगा और लगभग 25.5 करोड़ रूप्ये की लागत से किए जा रहे राव महावीर चौक के सुधारीकरण का कार्य भी जुलाई अंत तक पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, लगभग 80 करोड़ रूपये की लागत से कैप्टन उमंग भारद्वाज चौक पर भी युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

इससे पूर्व, गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दूरदर्शिता की ही देन है कि आज गुरूग्राम का कोई भी हिस्सा विकास से अछूता नही है। राज्य सरकार अब गुरूग्राम की अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर जाम लगा रहता था लेकिन अब परियोजनाएं पूरी होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और लोगों के कई घंटो की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की ईमानदारी विपक्ष को खटकती है लेकिन मुख्यमंत्री ईमानदारी से पूरे प्रदेश का समान विकास करवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गुरूग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि गुरूग्राम के हुडा सिटी सैंटर मैट्रो स्टेशन के निकट नवनिर्मित अंडरपास व फलाईओवर तथा दो फुटओवरब्रिज के निर्माण पर 52 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत आई है । उन्होंने बताया कि अंडरपास की लंबाई 750 मीटर की है और यह चार लेन का है। इसी प्रकार, फलाईओवर की लंबाई 245 मीटर है। इनके अलावा, सिग्नेचर टॉवर व इफको चौक पर दो फुट ओवर ब्रिज बनाए गए है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-111 से 115 के लिए शुरू की गई जल वितरण प्रणाली से 92 हजार आबादी को लाभ होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफटी एडवाइजर अनिल कुमार राव, गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ , मंडलायुक्त राजीव रंजन, पुलिस आयुक्त कला रामाचंद्रन , उपायुक्त निशांत कुमार यादव, अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा सहित जीएमडीए के अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page