रूस – यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर डिफेंस एक्‍सपो 2022 स्‍थगित

Font Size

नई दिल्ली :    प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टि‍क्‍स समस्याओं के कारण गुजरात के गांधीनगर में 10 मार्च से 14 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जाने वाला डिफेंस एक्‍सपो 2022 स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों के बारे में नियत समय पर सूचित किया जाएगा।

समझा जाता है कि भारत सरकार ने यह निर्णय दूसरे देशों की ओर से आने वाले प्रातिभागियों द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध के कारण उत्पन्न हालत के मद्दे नजर जताई गई असमर्थता के कारण लिया है. ख़ास कर यूरोपियन देश जो नाटो के सदस्य हैं इस समय कोई जोखिम उठाने के पक्ष में नहीं है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की स्थिति में हर घंटे बदलाव देखे जा रहे हैं. इसके मद्दे नजर पूरी दुनिया असमंजस की स्थिति में है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page