भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मीरगंज में किया भाजपा प्रत्याशी डी सी वर्मा के लिए धुआँधार प्रचार, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने की लोगों से भाजपा को जिताने की पुरजोर अपील

Font Size

मीरगंज। मीरगंज विधानसभा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया गया। चुनावी सभा में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने पिछड़ा वर्ग एवं कश्यप समाज के लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो अंत्योदय की बात करती है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मीरगंज में किया भाजपा प्रत्याशी डी सी वर्मा के लिए धुआँधार प्रचार, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने की लोगों से भाजपा को जिताने की पुरजोर अपील 2

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यही पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास और प्रयास की बात करती है। भाजपा ही केवल गरीबों के बुरे वक्त में अन्न की बात करती है, गरीबों के स्वास्थ्य की बात करती है और पिछड़ों के हितों की बात करती है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मीरगंज में किया भाजपा प्रत्याशी डी सी वर्मा के लिए धुआँधार प्रचार, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने की लोगों से भाजपा को जिताने की पुरजोर अपील 3

उन्होंने कहा कि आज आम जनता ने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि पार्टी जो कहती है वह करने में समक्ष है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि  सभी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर पुनः डीसी वर्मा को विजयी बनाएं। उन्होंने लोगों से कमल के फूल निशान का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

चुनावी सभा को क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व  निवर्तमान विधायक डी सी वर्मा ने क्षेत्र में  कराये गए कार्यों व उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि  बिजली की व्यवस्था को सुचारू रूप से आम जन तक पहुंचाने के लिए और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए उनकी ओर से भरपूर प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी भरसक कोशिश क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मुहैया कराने की रही है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ कमी रह गई तो आने वाले समय मे जनता के आशीर्वाद से उसे पूरा करेंगे। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और जनता से भारतीय जनता पार्टी की जीत का आशीर्वाद मांगा।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मीरगंज में किया भाजपा प्रत्याशी डी सी वर्मा के लिए धुआँधार प्रचार, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने की लोगों से भाजपा को जिताने की पुरजोर अपील 4

चुनावी सभा को बरेली जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर तक पहुंच रहा है और पार्टी की नीतियों व योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुये पार्टी के पक्ष में वोट करने को प्रेरित कर रहे हैं। लीगों का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने स्थानीय विधायक से कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाएं रखने के लिए सहयोग करने की सहमति मांगी। शैलेन्द्र विक्रम स8नह पाल ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की ही नहीं, वरन् समस्त राष्ट्रवादियों की जीत होगी।

मोर्चे के शोध प्रमुख शिवमंगल राठौर ने कहा कि आज का जो खुशनुमा माहौल हम सब लोग देख रहे हैं यह  योगी जी और मोदी जी के प्रताप का गवाह है। उन्होंने लोगों से अपील की की सब लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को जिताएं।

कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष जयपाल कश्यप, सह संयोजक महामंत्री सुरेश गंगवार एवं कार्यक्रम संचालक महामंत्री राधेश्याम साहू , कोषाध्यक्ष संध्या आर्य , सोशल मीडिया प्रभारी गौरव रस्तोगी , कार्यालय मंत्री सूबेदार मेजर राम सिंह गुर्जर , कार्यकारिणी सदस्य विपिन चौधरी , मंडल अध्यक्ष मोहित गिरी मीरगंज, मंडल अध्यक्ष फतेहगंज सूरज सिंह राठौड़ , मंडल अध्यक्ष शाही केशव सिंह यादव व क्षेत्र के सम्मानित ब्लाक प्रमुख, प्रधान गण, बीडीसी मेंबर और दूरदराज से आए कर्मठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page