गृह मंत्री अनिल विज से भारतीय पुलिस सेवा के 5 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Font Size

नए अधिकारी आमजन से निरन्तर सम्पर्क बनाए रखें, जिससे पुलिस और पब्लिक में विश्वास बढ़े :  अनिल विज

विज ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

अनिल विजचण्डीगढ़:  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से आज भारतीय पुलिस सेवा के 5 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने हरियाणा सिविल सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इन अधिकारियों में 2020 बैच के सुश्री दीप्ति गर्ग, श्री मंयक मिश्रा, श्री लोगेश कुमार, सुश्री प्रबिना पी. तथा सुश्री जसलीन कौर शामिल थे। श्री विज ने इन सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

गृह मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी कानून व्यवस्था, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और गरीब, पीड़ित व हर-जरूरतमन्द व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियो व योजनाओं का लाभ दिलवाने का भी कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन से निरन्तर सम्पर्क बनाए रखें, जिससे पुलिस और पब्लिक में और विश्वास बढ़े।

उन्होंने कहा कि आप सबके लिए गर्व की बात है कि आपको हरियाणा जैसे विकसित प्रदेश में काम करने का मौका मिला है। प्रगति के मामले में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है।

उन्होंने नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों से कहा कि फील्ड में बीट स्तर से एसपी तक की ट्रैनिंग अब आपकी होगी और फील्ड में ही असल जानकारी प्राप्त होगी जिसमें धरातल की वस्तुस्थिति का पता चलेगा और पुलिस व जनता की क्या समस्याएं होती है, उससे भी रूबरू होने का मौका मिलेगा।

आज की शिष्टाचार भेंट में पांच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में तीन महिलाएं शामिल थी। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान अनुभवों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों के गृह राज्य के बारे में भी जाना। सभी अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि प्रशिक्षण में उनको जन-सेवा की प्राथमिकता के बारे में सिखाया गया और वे अपनी सर्विस के दौरान इसी भावना से कार्य करेंगे।

अनिल विज अनिल विज अनिल विज अनिल विज अनिल विज 

You cannot copy content of this page