राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली की दीर्घाएं आज से पर्यटकों के लिए बंद

Font Size

national museum

national museumनई दिल्ली (national museum)  राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान है।  कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने से उत्‍पन्‍न स्थिति के मद्देनजर और दिल्ली की एनसीटी सरकार द्वारा दिल्ली आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जारी आदेश संख्या 60/डीडीएमए/कोविड-19/2021/500 दिनांक 28-12-2021 के अनुसार राष्ट्रीय संग्रहालय की सभी दीर्घाएं (आज) 5 जनवरी, 2022 से अगले आदेश तक जनहित में आगंतुकों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि, राष्ट्रीय संग्रहालय के सभी विभाग डीओपीटी, भारत सरकार के आदेश के अनुसार खुले रहेंगे और इसके साथ ही कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

 

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page