बैल चुराकर उसे काट कर बेच देने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने बैल को चोरी कर उसे काटकर बेच देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौगावां थाना जुरहरा निवासी तसलीम पुत्र भूरे जाति मेव ने गांव सिंगार थाना बिछौर जिला नूंह मेवात हरियाणा निवासी साकिर पुत्र मजीद जाति कसाई वगैरह 3 व्यक्तियों के खिलाफ उसके घर से बैल को चोरी कर ले जाने व बैल को काटकर बेच देने का एक मामला 23 जुलाई 2020 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इसमें पप्पूसिंह हैड कांस्टेबल द्वारा मामले की जांच के बाद उक्त मामले के आरोपी साकिर पुत्र मजीद जाति कसाई निवासी सिंगार थाना बिछौर जिला नूंह मेवात प्रान्त हरियाणा को गिरफतार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page