हरियाणा में अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आयोजन 2 से 19 दिसंबर तक

Font Size

चंडीगढ़, 14 नवंबर :  देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाया जा रहा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के अवसर पर आयोजित होने वाले  लगभग सभी कार्यक्रमों में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिलेगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आयोजन 2 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के 48 कोस के 75 तीर्थों पर दीपोत्सव के अतिरिक्त  युवाओं के लिए गीता मैराथन का आयोजन  किया जाएगा।

         उन्होंने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम 14 दिसंबर को होगा और कार्यक्रम के तहत  हरियाणा कला परिषद की ओर से सभी 75 तीर्थों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और गीता संदेश को आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस बार अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में राज्य के 75 स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि यह आजादी हमें इन लोगों के बलिदान के कारण ही मिली है।

प्रवक्ता ने बताया कि 28 नवंबर को महिला व पुुरुष वर्ग के लिए गीता मैराथन का आयोजन किया जाएगा जो आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगी। इस मैराथन के लिए सभी प्रंबध कुरुक्षेत्र जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था तथा रुट चिह्निïत करने का कार्य पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा। मैराथन के दौरान कोविड-19 के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबधित अधिकारियों को आïवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है। इसके अतिरिक्त, अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में सूचना जनसपंर्क एंव भाषा विभाग की ओर से ब्रह्मïसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग के सामने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक विशेष प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा प्रदेश के योगदान का दर्शाया दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के हर कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव की महक आए इसलिए सभी संबंध्ति अधिकारियों को आïवश्यक तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।

You cannot copy content of this page