पानी में डूबा मिला अधेड़ का शव : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: रविवार की सुबह कस्बे के देवी मंदिर के पास स्थित एक प्लॉट में भरे हुए पानी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और ग्रामीणों के द्वारा पानी मे शव पड़े होने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई जिस पर स्थानीय थाना पुलिस ने शव को ग्रामीणों की सहायता से निकलवा कर कस्बे के राजकीय किरोड़ीलाल स्वर्णकार अस्पताल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के लिए सौंप दिया गया है।

पानी में डूबा मिला अधेड़ का शव : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप 2
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह ग्रामीणों को देवी मंदिर के पास में स्थित एक प्लॉट में भरे पानी में एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने की सूचना जुरहरा थाना पुलिस को दी गई जिस पर जुरहरा थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को निकलवाया गया जिसकी पहचान पप्पू सिंह पुत्र गुरमत सिंह जाति रायसिख निवासी ग्राम बमनवाडी के रूप में की गई है वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के शव पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के लिए सौंप दिया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page