भगवान बाल्मीकि का संदेश समूची मानवता के लिये सार्थक : सत्य पाल जैन

Font Size

चण्डीगढ़ , 20 अक्तूबर :  चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासलिसिटर सत्य पाल जैन ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि का संदेश सदा के लिये सार्थक है तथा जब तक दुनिया रहेगी, महर्षि बाल्मीकि का नाम अमर रहेगा।

श्री जैन ने आज महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर समाज सेवा समिति, राम दरबार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा भगवान बाल्मीकि को श्रद्धांजली भेंट की।

श्री जैन ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि का संदेश समूची मानवता के लिये है तथा उन्हें धर्म जाति या प्रान्त की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। श्री जैन ने कहा कि भगवान बाल्मीकि ने दुनिया को आदर्षमयी जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने मानव को मानवता के सही अर्थ समझाये तथा समाज के सभी वर्गो को समरसता का जीवन जीने का संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सदासावन लहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश पंचाल, महामंत्री दलीप महाजन तथा नरेश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष विनोद राणा,  सुनील वागडिया,  राजबल सिंह तथा  लक्ष्मी कांत सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page