देश 22 युवाओं को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

Font Size

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर @ianuragthakur ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करने वाले 22 युवा पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया ।यह राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2017-18 और 2018-19 के वर्षों के लिए दिए गये।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप लोग विचारों और प्रेरणाओं से भरे हैं यही कारण है कि अधिकांश लोग कृषि, शिक्षा और प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और मंच पर विचार साझा करने के इच्छुक हैं।

आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके विचारों को सुनने के लिये समय निश्चित करूंगा। केंद्रीय मंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को भारत का भविष्य और वर्तमान बताया मैंने कहा कि देश के विकास के बारे में आपके विचार स्पष्ट है इसलिए आप सभी क्षेत्रों में अपना योगदान अपनी मेहनत और लगन के साथ दे रहे हैं। देश को आप पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि विश्व आज भारत के युवाओं का लोहा मानता है। हमे इस बात को समझना होगा कि आप देश के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा कर रहे हैं। आप युवाओं के कारण ही देश में मांग बढ़ती है और लोकतंत्र को मजबूत करना भी आपकी जिम्मेवारी है। आपलोग ही निश्चयात्मक नेतृत्व देश के सभी क्षेत्रों को प्रदान कर सकते हैं। आने वाले समय में आपकी भूमिका चुनौतीपूर्ण होगी। श्री ठाकुर ने युवाओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त लड़ने के लिए 4 ए का मंत्र दिया।

 

 

You cannot copy content of this page