नगर निगम मानेसर ने ग्राम नखरौला में प्रथम स्टील बर्तन बैंक शुरू किया

Font Size

मानेसर। नगर निगम मानेसर कमिश्नर मुनीष शर्मा पर्यावरण के बारे में बहुत ज्यादा सजग हैं और उनके नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य सिटीजन कनेक्ट प्रभारी जेनिथ चौधरी के नेतृत्व में गांव नखरौला से प्लास्टिक यूज को कम करने का अभियान शुरू किया हुआ है।

जेनिथ चौधरी का मुख्य फोकस किचन में गीला कूड़ा, सुखा कूड़ा व अन्य प्रकार के कूड़ो के बारे में महिलाओं को जागरूक करना था। उनके द्वारा निमंत्रण पर गांव से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर आयोजित प्रोग्राम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जेनिथ चौधरी ने अपने संबोधन में रसोई में उत्पन्न होने वाले कूड़े के बारे में महिलाओं को संबोधित किया। प्लास्टिक यूज के खतरनाक नुकसान के बारे में ग्रामीणों को बताया। पिछले दिनों किसी प्रोग्राम में उपस्थित समाजसेवी सूर्य देव यादव जेनिथ चौधरी द्वारा बताए हुए प्लास्टिक न्यूज़ के खतरनाक नुकसान की गंभीरता को समझते हुए प्रेरित हुए व अपनी नेक कमाई से स्टील बर्तन बैंक खोलने की शुरुआत करने का निश्चय कर स्टील की प्लेट, चम्मच व गिलास के 151 सैट खरीदकर नगर निगम मानेसर अधिकारी एसडीओ रविंदर दहिया व सिटीजन कनेक्ट जेनिथ चौधरी की मौजूदगी में नखरौला स्टेडियम में आयोजित प्रोग्राम के माध्यम से नगर निगम मानेसर क्षेत्र में प्रथम स्टील बर्तन बैंक स्थापित किया।

एसडीओ रविंदर दहिया ने उपस्थित सभा को संबोधित किया और जेनिथ चौधरी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में गहराई से सभी को समझाया। सूर्य देव ने महसूस किया कि उनके गांव में व आस-पास के गांवों में विवाह समारोह , जन्मदिन , तेरहवीं, काज परोजन व मंदिर में भंडारों आदि में थर्माकोल की प्लेटों का प्रयोग होता है और जिसके अनेको नुकसान है। पर्यावरण को भी भारी नुकसान होता है। फेंकी हुई प्लेटों को गाय खा जाती है और वे बीमार हो जाती है।

यहां तक कि उनकी मृत्यु तक हो जाती है। सूर्य देव ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने यह छोटे स्तर पर शुरू किया है परंतु गांव का सहयोग लेकर इसे आवश्यकता अनुसार 500 , 1000 या ऊपर जरूरत के मुताबिक बढाया जाएगा। सूर्य देव ने आगे बताया कि यह सभी स्टील बर्तन आंगनवाड़ी (कविता) में रखवा दिए जाएंगे और भविष्य में प्रयोग के लिए वहां पर उपलब्ध रहेंगे।

नखरौला निवासी या आसपास के गांव वाले जिनको भी जरूरत होगी वे नखरौला गांव में स्थित आंगनवाड़ी (कविता) से निशुल्क धुले हुए स्टील के बर्तन प्राप्त कर सकते हैं। प्रयोग के बाद धुले हुये बर्तन जिस कंडीशन में लिये थे उसी कंडीशन में वापस कर दें। सभा में उपस्थि सोनारायण ने बताया कि यह नगर निगम का अच्छा प्रयास है। हम सभी को प्लास्टिक यूज़ बंद करना चाहिए। अंत में लम्बरदार रवि सरपंच ने सभा को संबोधित किया व नगर निगम मानेसर से आए हुए अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद किया।

 

You cannot copy content of this page