भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 28,204 नए मामले सामने आए

Font Size

नई दिल्ली : पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 28,204 नए मामले सामने आए; 147 दिनों में सबसे कम.

भारत में वर्तमान में 3,88,508 सक्रिय मामले हैं, जो 139 दिनों में सबसे कम हैं.

सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.21 प्रतिशत हैं, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम.

अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर, वर्तमान में 97.45 प्रतिशत है.

देश भर में अभी तक कुल 3,11,80,968 मरीज स्वस्थ हुये.

पिछले 24 घंटों के दौरान 41,511रोगी स्वस्थ हुए.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 51.45करोड़ से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं.

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.36प्रतिशत है.

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.87प्रतिशत है, यह पिछले 15 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है.

टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढोतरी हुई है-अभी तक कुल 48.32 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं.

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में भारत में कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज सोमवार शाम 7 बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 51 करोड़ (51,39,14,567) के स्तर को पार कर गया है। कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिये सुलभ बनाने के नये चरण की शुरुआत 21 जून से हुई है। आज शाम 7 बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आज टीके की 49 लाख से ज्यादा (49,06,273)खुराकें दी गयीं।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 28,204 नए मामले सामने आए 2

 

आज 18 से 44 आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में टीके की 26,66,611खुराकें और दूसरी खुराक के रूप में टीके की 4,59,352 खुराकें दी गयीं। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयुवर्ग के कुल मिलाकर 17,95,70,348लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,24,91,475को दूसरी खुराक प्राप्त हुई। 5 राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18 से 44 आयुवर्ग में कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा खुराक दे दी है। साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़,  दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18 से 44 साल के 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दे दी है।

नीचे दी गयी सूची में 18-44 वर्ष आयुवर्ग को अब तक दी गयीं वैक्सीन की कुल खुराकों को दर्शाया गया है।

 

क्रम संख्या राज्य पहली खुराक दूसरी खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 99782 761
2 आंध्र प्रदेश 4196557 301181
3 अरुणाचल प्रदेश 380665 2151
4 असम 5724855 222917
5 बिहार 12042895 612072
6 चंडीगढ़ 366244 10014
7 छत्तीसगढ़ 4081988 294025
8 दादरा और नगर हवेली 263285 1995
9 दमन और दीव 176595 2560
10 दिल्ली 4010390 538190
11 गोवा 546515 20984
12 गुजरात 13160841 901686
13 हरियाणा 5134507 524254
14 हिमाचल प्रदेश 1840426 10814
15 जम्मू और कश्मीर 1855372 82019
16 झारखंड 4158612 274035
17 कर्नाटक 11653776 853651
18 केरल 4769095 401478
19 लद्दाख 90019 363
20 लक्षद्वीप 25715 247
21 मध्य प्रदेश 17062631 928878
22 महाराष्ट्र 13056483 972378
23 मणिपुर 589136 5046
24 मेघालय 504336 4677
25 मिजोरम 366455 2000
26 नागालैंड 366465 2540
27 ओडिशा 5981517 505088
28 पुडुचेरी 284473 3419
29 पंजाब 2884367 185797
30 राजस्थान 12171094 1308526
31 सिक्किम 309797 1302
32 तमिलनाडु 10341667 787942
33 तेलंगाना 5498926 754031
34 त्रिपुरा 1189884 27111
35 उत्तर प्रदेश 23050075 1099606
36 उत्तराखंड 2544491 116628
37 पश्चिम बंगाल 8790417 731109
कुल 179570348 12491475

 

 

वैक्सीन की 51,39,14,567 खुराकों के कुल वैक्सीन कवरेज में जन प्राथमिकता समूहों के आधार पर टीकाकरण इस प्रकार है।

 

टीके की खुराकों का कुल कवरेज
स्वास्थ्य कर्मी अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी 18-44 साल आयुवर्ग के लोग 45 या उससे अधिक आयुवर्ग 60 साल या उससे अधिक कुल
पहली खुराक 10335591 18225050 179570348 112660136 78875168 399666293
दूसरी खुराक 7999647 11814477 12491475 43148460 38794215 114248274

 

 

टीकाकरण अभियान के 206वें दिन (9 अगस्त, 2021) को टीके की कुल 49,06,273 खुराकें दी गयीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक 36,80,340 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 12,25,933 लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिली। दिन की अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक पूरी कर ली जाएगी।

 

दिनांक: 9 अगस्त, 2021 (206वां दिन)
स्वास्थ्य कर्मी अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी 18-44 आयुवर्ग के लोग 45 साल से अधिक के लोग 60 साल या अधिक के लोग कुल
पहली खुराक 2108 5867 2666611 684500 321254 3680340
दूसरी खुराक 16817 54205 459352 444544 251015 1225933

 

देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसमूहों की कोविड-19 से सुरक्षा के एक साधन के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर निरंतर समीक्षा और निगरानी की जाती है।

You cannot copy content of this page