शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक

Font Size

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता यात्रा में बड़ी संख्या में होंगे शामिल

गुडग़ांव: भाजपा किसान मोर्चा गुडग़ांव की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में किसान भवन में किया गया, जिसमें मोर्चा के प्रभारी रामवीर सिह भाटी, मुकेश जैलदार, मंडल अध्यक्ष व अन्य सदस्य भी शामिल रहे। वीरेंद्र यादव ने देश की आजादी में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि सभी
कार्यकर्ताओं को शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने में पूरा सहयोग करना चाहिए। यह तिरंगा यात्रा उन शहीदों के सम्मान में है, जिन्होंने तिरंगे के सम्मान में अपने प्रांणों की आहूति दे दी थी, लेकिन तिरंगें को झुकने नहीं दिया।

यह सम्मान यात्रा उन परिवार के लिए भी है, जिनके परिजनों ने आजादी की लड़ाई में भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। 7 अगस्त को गुडग़ांव, 8 अगस्त को बादशाहपुर, सोहना व पटौदी विधानसभा में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी सख्या में भाग लेंगे। गुडग़ांव में यह तिरंगा यात्रा अपराह्न जॉन हॉल से शुरु होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई कमला नेहरु पार्क में संपन्न होगी। इस बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सभी से आग्रह किया कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में कोई कोर-कसर बाकी न रखें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page