हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर किया प्रहार

Font Size

विपक्ष पूरी तरह से अपना दायित्व निभाने में विफल-अनिल विज

“कहीं की ईंट- कहीं का रोड़ा- राहुल गांधी ने टी-पार्टी में कुनबा जोड़ा”- विज

चंडीगढ़, 3 अगस्त : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि यह जितनी भी पार्टियां हैं, जब-जब भी ये कहीं पर भी सत्ता पक्ष में रही हैं, तो यह सत्ता पक्ष का अपना धर्म नहीं निभा सकी है लेकिन आज ये विपक्ष में है और यह विपक्ष में भी अपना धर्म निभाने में नाकामयाब है।

आज यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम होता है देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में सलीके से जनता के मुद्दों को उठाना और सत्ता पक्ष का काम होता है उनका उत्तर देना और समाधान करना, लेकिन विपक्ष पूरी तरह से अपना दायित्व निभाने में विफल रहा है।

राहुल गांधी ने जो आज चाय पार्टी रखी है उसके संबंध में श्री विज ने कहा कि “कहीं की ईंट- कहीं का रोड़ा- राहुल गांधी ने टी-पार्टी में कुनबा जोड़ा”।

Table of Contents

You cannot copy content of this page